MLSU परीक्षा आवेदन 2025-26: महत्वपूर्ण आदेश, अंतिम तिथि और जरूरी निर्देश Exam From 2026

अगर आप भी MLSU Udaipur कॉलेज से किस प्रकार का स्नातक का कोर्स कर रहे है तो MLSU Exam From को लेकर अंतिम दिनांक में संशोधन किया गया है. इसको लेकर MLSU की और से Official Notification जारी किया गया है जिसमे बिना विलम्ब शुल्क के अपना फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया गया है.अतः जिनके भी आवेदन करना है बिना लास्ट डेट का इंतजार किये अपना आवेदन फॉर्म जरुर से भर देवे.
ये दिनांक का सशोधन रेगुलर और प्राइवेट दोनों तरह के स्टूडेंट के लिए किया गया है.
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU), उदयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा आवेदन को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। यह आदेश विश्वविद्यालय की अधिसूचना संख्या 7 दिनांक 05.01.2026 और अधिसूचना संख्या 8 दिनांक 13.01.2026 के क्रम में जारी किया गया है।
इस आदेश के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों और सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क निर्धारित की गई है.
MLSU परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि (Without Late Fee)
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 रखी गई है:
प्रमुख पाठ्यक्रम और सेमेस्टर
- B.VOC – III और V सेमेस्टर
- BBA – III और V सेमेस्टर
- B.Ed. (Two Year) Part – I और Part – II
- M.Ed. पूर्वार्द्ध और उत्तरार्द्ध
- B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed Part – I, II, III, IV
- स्नातक – III सेमेस्टर (नियमित छात्र)
- स्नातक – I सेमेस्टर (Ex / Non-Collegiate छात्र)
- स्नातक – I सेमेस्टर (अनुपस्थित छात्र)
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
1. कॉलेज में दस्तावेज जमा करना
बिंदु संख्या 2 से संबंधित सभी विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अगले तीन दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज अपने संबंधित महाविद्यालय में जमा कराने होंगे।
2. विश्वविद्यालय में दस्तावेज जमा करना
बिंदु संख्या 4 से संबंधित सभी विद्यार्थियों को 29.01.2026 तक आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।
3. नवीनतम अपडेट
परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम सूचना और अपडेट के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि आप MLSU के किसी भी संबंधित पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे हैं, तो आपको 28 जनवरी 2026 से पहले परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। समय पर आवेदन करने से लेट फीस से बचा जा सकता है और भविष्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
MLSU B.A 5th Semester Exam Form Kaise Bhare – Click Here
Also Read- विवाहित महिला का जाति और मूल निवास कहा से बनेगा ? पीहर या ससुराल – ये है प्रक्रिया 2025
पंचायत से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाए – Birth Certificate Kaise Banwaye 2025