बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे –
- पैसा कब मिलेगा?
- किसको मिलेगा और किसको नहीं?
- आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
- सबसे बड़ी गलती जो महिलाएं कर रही हैं।
- आधार और बैंक लिंकिंग कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पैसा कब मिलेगा?
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि
- पहली किस्त का पैसा 22 सितंबर 2025 को भेजा जाएगा।
- यह तिथि नवरात्रि के पहले दिन की है।
- पहली किस्त के तहत 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- इसके लिए सरकार ने ₹5000 करोड़ की राशि जारी की है।
किसको मिलेगा लाभ?
- जो महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं – अब तक लगभग 1 करोड़ 6 लाख महिलाएं।
- शहरी क्षेत्रों की महिलाएं – लगभग 5 लाख महिलाएं।
- जिन्होंने सही तरीके से आवेदन किया है और जिनका खाता आधार से लिंक है।
पहली किस्त की राशि कितनी है?
- योजना के तहत ₹10,000 की सहायता राशि महिलाओं को अनुदान (Grant) के रूप में दी जाएगी।
- इस पैसे को वापस नहीं करना है।
- इसके बाद महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए अतिरिक्त ₹2 लाख तक की सहायता भी दी जाएगी (जिसका तरीका बाद में तय होगा – लोन या सब्सिडी के रूप में)।
आवेदन की प्रक्रिया
- ग्रामीण महिलाएं – जीविका समूह के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
- शहरी महिलाएं – ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, इसकी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
सबसे बड़ी गलती जिससे पैसा नहीं मिलेगा
बहुत सी महिलाएं आवेदन तो कर देती हैं लेकिन उनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होता। अगर आपका आधार एनपीसीआई (NPCI) के साथ लिंक नहीं है, तो पैसा आपके खाते में नहीं आएगा। इसलिए तुरंत चेक करें कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
आधार-बैंक लिंक कैसे चेक करें?
- NPCI (National Payments Corporation of India) की वेबसाइट पर जाएं।
- “Aadhaar Seeding/Mapper” ऑप्शन चुनें।
- अपना आधार नंबर और ओटीपी डालें।
- यहां से देख सकते हैं कि आपका आधार किस बैंक से लिंक है।
- अगर लिंक नहीं है तो अपने बैंक जाकर या ऑनलाइन आधार सीडिंग करवाएं।
महत्वपूर्ण बातें
- 22 सितंबर को पहली किस्त आएगी, इसके बाद धीरे-धीरे बाकी महिलाओं को भी राशि दी जाएगी।
- आपके गांव/प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम और कैंप आयोजित किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मजबूती दी जाएगी।
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक बड़ी पहल है। यदि आपने आवेदन कर दिया है और आपका आधार बैंक खाते से लिंक है, तो 22 सितंबर से आपके खाते में ₹10,000 की पहली किस्त आ जाएगी। अगर अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द करें और यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार-बैंक लिंक पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़े कुछ खास सवाल-
Q.1 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त कब मिलेगी?
Ans. पहली किस्त 22 सितंबर 2025 (नवरात्रि के पहले दिन) से लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Q2. इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
Ans. योजना के तहत महिलाओं को ₹10,000 की सहायता राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इस पैसे को वापस नहीं करना होगा।
Q.3 क्या सभी महिलाओं को यह लाभ मिलेगा?
Ans.नहीं, केवल वही महिलाएं लाभ लेंगी जिन्होंने आवेदन किया है और जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है।
Q.4 आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं, यह कैसे चेक करें?
Ans. आप NPCI (National Payments Corporation of India) की वेबसाइट पर जाकर “Aadhaar Seeding/Mapper” ऑप्शन से स्टेटस चेक कर सकती हैं। यहां आधार नंबर डालकर देख सकती हैं कि खाता लिंक है या नहीं।
Q.5 क्या इस योजना के पैसे वापस करने होंगे?
Ans. नहीं, पहली किस्त ₹10,000 पूरी तरह से अनुदान (Grant) है। इसे वापस करने की जरूरत नहीं है।
Also Read- Railway TTE Recruitment 2025 ||रेलवे विभाग में आई 12वी पास के लिए बम्पर भर्ती
आधार कार्ड में ये गलती पड़ेगी भारी – कही आपके भी आधार में ये गलती तो नहीं