बिहार सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आज पहली किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। पहली किस्त के तहत करीब 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹7500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। हर महिला को योजना के अंतर्गत ₹10,000 की सहायता राशि दी जानी है, जिसमें से पहली किस्त ₹10 प्रति लाभार्थी की दर से दी गई है।

कितनी महिलाओं को मिला लाभ?
- अब तक 1 करोड़ 11 लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है।
- इनमें से 75 लाख महिलाओं को पहली किस्त जारी कर दी गई है।
- बाकी महिलाओं को 3 अक्टूबर 2025 से दूसरे चरण में भुगतान किया जाएगा।
महिला रोजगार योजना किन महिलाओं को मिला पहला लाभ?
पहली किस्त उन महिलाओं को दी गई है: जिन्होंने 7 सितंबर से शुरू हुए आवेदन में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाया था। जो पहले से स्वयं सहायता समूह (जीविका समूह) से जुड़ी हुई हैं। जिनके आवेदन जिला और प्रखंड स्तर पर सत्यापित होकर मुख्यालय भेजे गए थे। यानी जिन महिलाओं के नाम पहले से लिस्ट में थे, उन्हें प्राथमिकता दी गई।
बाकी महिलाओं को पैसे कब मिलेंगे?
जिन महिलाओं को अभी तक लाभ नहीं मिला है, उन्हें 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले चरण में राशि भेजी जाएगी।सरकार का कहना है कि प्रत्येक सप्ताह चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा। यानी अगर किसी महिला को पहली या दूसरी किश्त में लाभ नहीं मिला तो आगे के चरणों में राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
अपने खाते में पैसा कैसे चेक करें?
- कई महिलाओं के पास एक से अधिक बैंक खाते हैं। ऐसे में यह पता करना जरूरी है कि किस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है।
- पैसा चेक करने की प्रक्रिया:
- एनपीसीआई (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Aadhaar Seeding Status” सेक्शन खोलें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा भरें।
- आपके आधार से लिंक खाते का नाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यही वह खाता है जिसमें डीबीटी (DBT) के जरिए पैसा ट्रांसफर किया गया होगा।
पेमेंट में देरी क्यों हो सकती है?
- तकनीकी कारणों से कई बार खाते में पैसा पहुंचने में 1–2 दिन का समय लग सकता है।
- कुछ जिलों से जानकारी मिली है कि कई महिलाओं के खाते में राशि अभी तक नहीं पहुंची है, लेकिन अगले 24 घंटों में राशि मिल जाएगी।
- अगर किसी को इस बार लाभ नहीं मिला, तो अगले चरण यानी 3 अक्टूबर को राशि भेज दी जाएगी।
- योजना का अगला चरण
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि महिलाओं को आगे चलकर ₹2 लाख तक की सहायता राशि भी दी जाएगी, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें।
निष्कर्ष
महिला रोजगार योजना 2025 बिहार की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पहली किस्त से 75 लाख महिलाओं को लाभ मिला है, जबकि शेष महिलाओं को 3 अक्टूबर से फायदा मिलेगा। महिलाओं को सलाह है कि वे अपने आधार से लिंक बैंक खाते की स्थिति जांच लें और धैर्य रखें, क्योंकि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी लाभार्थियों को पैसा भेज रही है।
Also Read- तारबंदी योजना 2025 -मिलेगी 72000 तक की सहायता – ये है पूरी प्रोसेस आवेदन की
शादी के बाद अलग राशन कार्ड कैसे बनवाए 2025 – ये है आसान प्रक्रिया- क्या फ्री राशन मिलेगा!!
1 thought on “महिला रोजगार योजना की पहली क़िस्त जारी – क्या आपके खाते में आये 10 हजार रूपये”